मार्केट में कई ऐसी चीजें हैं, जो चेहरे पर अद्भुत निखार देने का दावा करती हैं। लेकिन आपको बता दे लॉकडाउन होने की वजह से पिछले कई महीनों में लोगों ने अपनी त्वचा पर कई तरह के घरेलू सामग्रियों का उपयोग किया है। आज आपको चेहरे पर एक नई चीज यानी की नमक का उयोग कर चेहरे को निखार सकती हैं।

नमक एक प्राकृतिक detoxifier के रूप में कार्य करता है। यह गंदगी और कीटाणुओं की त्वचा से साफाई करता है। इससे भी बेहतर अगर आप इसे शहद के साथ मिलाएं और मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं, तो यह 10 मिनट में आपकी स्‍किन को निखार सकता है।

1 चम्‍मच नमक
1 चम्‍मच शहद

बनाने की विधि-
नमक और शहद को मिक्‍स कर लें और फिर चेहरे पर अच्‍छी तरह से लगा लें। आंखों के आसपास के क्षेत्र से बचें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। इससे आपकी स्‍किन पोर्स खुल जाएंगी और गंदगी निकल आएगी। इसे सप्‍ताह में दो बार प्रयोग कर सकते हैं।

Related News