ज्योतिष शास्त्र में स्वप्नशास्त्र के भी काफी मायने हैं। इसके अनुसार सपने में दिखाई देने वाली चीजें हमारे भविष्य से जुड़ी किसी न किसी बात की ओर संकेत देती है। कुछ सपने अशुभ होते हैं तो कुछ शुभ संकेत देते हैं। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि सपने में किन चीजों को देखना शुभ होता है। कौनसे सपने ये दर्शाते हैं कि जीवन में में सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला हैं?

सपने में गाय देखना

सपने में गाय को देखना बेहद शुभ होता है। सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

जब सपने में दिखे भगवान

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान दिखाई देना ही बहुत शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आप पर दैवीय कृपा बरसेगी औरआने वाले दिनों में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होने वाली है।

जब सपने में दिखे नाचती हुई स्त्री

सपने में किसी स्त्री को नृत्य करते देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त हो सकता है।

सपने में जलते हुए दीये को देखना

यदि आप सपने में किसी जलते हुए दीये को देखते हैं तो भविष्य में प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति होगी।

चूहे को सपने में देखना होता है शुभ

सपने में चूहे को देखने का अर्थ है कि अचानक धन आने वाला है। माना जाता है सपने में चूहा देखने से दरिद्रता दूर होती है। जीवन में समृद्धि आती है।

Related News