आजकल बॉलीवुड में शादियों का माहौल चल रहा है अभी हाल ही में दीपिका व रणवीर ने शादी की जिसकी चर्चा जोरों शोरों से हो रही थी। वहीं ये भी बता दें की इसके ठीक बाद एक और एक्ट्रेस शादी कर रहे हैं जो की बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से जानी जाती है। जी हां आपको बता दें की इन दिनों हर तरफ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास की ही चर्चा हो रही है।

खबरों के अनुसार इन दोनों की शादी बिते दिन 1 दिसंबर को इन्होने इसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए और इसके साथ ही ये 2 दिसंबर को दोनों हिन्दू रीति-रिवाज से शादी किए। इन दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी जहां मेहमानों का आना लगा हुआ है। प्रियंका से पहले दिपिका और रणवीर ने इटली में शादी की थी लेकिन प्रियंका भारत में शादी कर रही हैं जिस वजह से बहुत सारे विदेशी मेहमान भी भारत पधारने वाले हैं।

वैसे बताते चलें की प्रियंका और निक की इस शादी की वजह से काफी सारे सारे विदेशी मेहमान भी भारत पधारे हैं। वहीं ये भी बताते चलें की प्रियंका चोपड़ा की शादी बहुत ही ज्यादा शाही हो रही है और इस शादी में बहुत सारे पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। जैसा की हर जगह होता है शादी होने के बाद अब गिफ्ट देने की रस्म भी हुई जिसें हर कोई उन्हे अनोखे गिफ्टस के साथ साथ काफी सारा प्यार व स्नेह भी दिया। वहीं आपको बताते चलें की प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास डेनिस जोनास ने झुमके गिफ्ट किए। झुमके की कीमत करीब साढ़े 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

जिस खूबसूरत इयरिंग को प्रियंका की सास उनको गिफ्ट करने वाली हैं उसका नाम है स्नोफ्लेक और इसका वजन है करीब 6.7 कैरेट। जानकारी के लिए बताते चलें की इस इयरिंग की खासियत ये हैं की इसमें 170 स्टोन जड़े हुए हैं। प्रियंका की सास ने इस इयरिंग को फ्रेंच लग्जरी ज्वेलरी वैन क्लिफ एन एर्पेल्स से ली है। फिल्हाल कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो उनके संगीत व हल्दी रस्म से संबंधित है। इस शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थें। यही कारण है की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आई है।

जानकारी के लिए बता दें की प्रियंका की सास 52 साल की उम्र में भी डेनिस काफी यंग और खूबसूरत है। साथ ही वो बिल्कुल फिट हैं। जिसका सबूत हैं उनकी ये इंस्टाग्राम फोटोज जो किसी का भी दिल चुरा सकता है। डेनिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। डेनिस और उनकी होने वाली बहू के बीच सिर्फ 16 साल का फर्क है। जहां डेनिस 52 साल की हैं वहीं प्रियंका 36 साल की हैं। लेकिन इससे दोनों के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। जिसका सबूत लोग कई मौकों पर देख चुके हैं।

Related News