आजकल लोगों के बीच काला धागा बांधने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शायद तभी हम सभी ने यह गौर किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हाथ में काला धागा पहने हुए नजर आते हैं। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि काला धागा धारण करने से व्यक्ति हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से बच जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव होता है। यदि शुभ रंग हो तो इससे भाग्योदय होता है।

अगर वहीं रंग किसी व्यक्ति के लिए अशुभ है तो वह उसके लिए दुर्भाग्य की वजह बनता है। सामान्यतया काला रंग हमेशा अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर शुभ काम में काले रंग से लोग दूर ही रहते हैं। लेकिन ठीक इसके विपरीत हिंदू मान्यताओं के मुताबिक काला धागा कई नकारात्मक प्रभावों से बचाता भी है। हिंदू मान्यता के मुताबिक काला धागा शनि और राहु से संबंधित माना गया है। इसका संबंध भैरो से भी माना गया है। बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए काले रंग के धागों का प्रयोग किया जाता है।

बता दें कि कलाई पर काला धागा बांधने के लिए शनिवार का दिन चुनना चाहिेए। सीधे हाथ की कलाई में काला धागा बांधने से शरीर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं तथा सफलता के दरवाजे खुल जाते हैं।
कितने लागे घर के दरवाजे पर भी काला धागा बांधते हैं, ताकि घर को बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाया जा सके। मान्यता है कि तिजोरी पर काला धागा बांधने से वो कभी खाली नहीं रहती और धन में भी बढ़ोतरी होती है।

Related News