इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों को पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में विश्वास है। आज हम आपको डाकघर की एक ऐसी स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें निवेश कर आप ब्याज के पैसे से ही अपना बुढ़ापा आराम से काट सकते है। हम आपको डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। डाकघर की इस स्कीम में आपको गारंटेड रिटर्न के साथ ही 1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा।

डाकघर की स्कीम में आप एक से 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। अलग-अलग साल के लिए इसमें अलग-अलग रिटर्न निवेशक को मिलता है। इस योजना में साल के हिसाब से ब्याज बढ़ता है। इसमें एक हजार रुपए से निवेश प्रारंभ किया जा सकता है।

डाकघर की टाइम डिपॉजिट में 5 साल के लिए 5 लाख रुपए का निवेश करने पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी पर इस स्कीम के तहत आपको सात लाख से अधिक पैसा मिलेगा। इसमें दो लाख रुपए से अधिक आपको ब्याज मिलेगा।

PC: dnaindia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News