लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अनार के साथ-साथ अनार के छिलकों में भी कई पोषक तत्व की भरमार होती है, हालांकि अधिकतर लोग अनार के छिलकों को कचरा मानकर फेंक देते हैं। दोस्तों आज हम आपको अनार के छिलकों से होने वाले स्वास्थ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में अधिकतर लोगों को शायद ही मालूम होगा।

1.आयुर्वेद के अनुसार अनार के छिलकों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार एक गिलास गर्म पानी में दो चम्‍मच अनार के छिलके का पावडर मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

2.आयुर्वेद के अनुसार पाइल्स की समस्या में भी अनार के छिलकों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। जानकारी के लिए बता दें कि 10 ग्राम अनार के छिलके के पाउडर में 100 ग्राम दही मिलाकर खाने पर पाइल्स की समस्या में फायदा मिलता है।

3.दोस्तों अनार के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी में एक चम्मच अनार के छिलके का पाउडर मिलाकर रोज पीने से हार्ट हेल्दी रहता है, साथ ही हृदय संबंधी समस्याएं भी दूर रहती है।

Related News