महाराष्ट्र में हाल ही में बनी एकनाथ शिंदे की सरकार द्वारा एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के डीए में वृद्धि करने का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे की सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के करीब करीब 1700000 कर्मचारियों के डीए यानी डियर अलाउंस में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को राज्य में लगभग 17 लाख सरकारी कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की घोषणा की। शिंदे ने मंगलवार को कहा, "यह बढ़ोतरी अगस्त 2022 से नकद में की जाएगी। कैबिनेट के आज के फैसले से राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जाएगा।"

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रहा है और वहां पर सत्ता परिवर्तन करते हुए एकनाथ शिंदे को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था ।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया और करीब 1 महीने तक किसी और मंत्रालय को लेकर कोई मंत्री सामने नहीं आया था। वहीं अब मंत्रालयों का बंटवारा किया गया है लेकिन कई लोगों का कहना है कि कई राजनीतिक पंडितों का मानना है कि कई प्रमुख मंत्रालय मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा अपने पास ही रखें गए हैं।

Related News