इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब 16वीं किस्त का इंतजार है। ये किस्त इसी माह या अगले महीने जारी हो सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक जरूरी काम करवा लेना चाहिए। नहीं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

16वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी आज ही करवा लेना चाहिए। आज हम आपको ई-केवाईसी करवाने का आसान तरीके बताने जा रहे हैं। ई-केवाईसी करवाने के लिए आप आज ही नजदीकी सीएससी सेंटर चले जाएं। वहीं आप आधिकारिक पोर्टल विजिट करके भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

आपको यहां पर ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप ई-केवाईसी बैंक जाकर भी करवा सकते हैं। बैंक में आप बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आपको आज ही ये जरूर ही करवा लेना चाहिए। नहीं तो आप 16वीं किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। ये बहुत ही जरूरी काम है।

PC:amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News