पितृ पक्ष 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 17 सितंबर को समाप्त होंगे। इस दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितरों के तर्पण के लिए दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। कहाँ जाता ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार यदि श्राद्ध पक्ष में व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य या फिर अन्य उपाय करता है तो उसे पितरों का आशीर्वाद जरूर मिलता है।

मेष
आपको श्राद्ध में रांगे की धातु से बना सिक्का बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। इसके साथ ही आपको पहले श्राद्ध (प्रतिपदा श्राद्ध) में अपने पितरों के निमित्त गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।

वृषभ
आपको पितृ पक्ष में किसी दिन बटुकभैरव मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाना चाहिए और पितरों के नाम से 21 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें सफेद वस्त्र भेंट करना चाहिए।

मिथुन
आपको श्राद्ध के दौरान एक दिन पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए एवं उनके लिए पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याउ लगवाना भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

कर्क
आपको श्राद्ध में किसी एक दिन मुट्ठीभर साबूत बादाम बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिए। इसके साथ शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना चाहिए। गरीबों में चावल की खीर को भी बंटवाना चाहिए।

सिंह
आपको निर्धन लोगों को अनाज दान में देना चाहिए और उन्हें पीले रंग के वस्त्र भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या
आपको श्राद्ध में अपने घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाना चाहिए और सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीब और अनाथ लोगों में भोजन व वस्त्र दान करने चाहिए।

तुला
पितृ दोष से मुक्ति के लिए तुला राशि वालों को श्राद्ध में दूध-चावल से बनी खीर और नमकीन चावल गरीबों में बांटने चाहिए। पितृ पक्ष में सात कन्याओं को चप्पल दान करना चाहिए।

वृश्चिक
आपको श्राद्ध में 5 गरीबों को दो रंग का कंबल या गर्म वस्त्र दान करने चाहिए। साथ ही उन्हें भोजन करवाएं। इच्छानुसार आप उन्हें कुछ पैसे भी दान दे सकते हैं।

धनु
श्राद्ध में आपको पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना चाहिए। गाय को चारा खिलाएं और अपने पितरों के नाम से गरीबों में भोजन बांटना चाहिए।

मकर
श्राद्ध पक्ष में किसी दिन गंगाजल को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें और शनि मंदिर में जाकर दृष्टिहीन और दिव्यांग बच्चों या बड़ों को भोजन जरूर करवाएं।

कुंभ
श्राद्ध में आपको किसी एक दिन अपने पितरों के निमित्त 11 श्रीफल लेना चाहिए और पितरों का नाम लेते हुए एक-एक श्रीफल बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। गरीबों में भोजन भी बंटवाना चाहिए।

मीन
आपको श्राद्ध में किसी भी दिन गरीबों को दूध या मावे से बनी खाने की वस्तुएं भेंट करनी चाहिए। गाय जिसका हाल ही में बच्चा हुआ हो उसे हरा चारा खिलाएं। गौ दान भी सर्वोत्तम उपाय है।

Related News