हिन्दू धर्म में दान को बेहद ही अहम बताया गया है। सनातन धर्म में दान और पुण्य को मुक्ति का भी मार्ग बताया गया है। यही कारण है कि बहुत से लोग दान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वैसे तो दान-पुण्य करने का कोई वक्त नहीं होता, ये सच्चाई भी है कि पुण्य कार्य करने का कोई वक्त नहीं होता, हालांकि आपको इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान भी रखना चाहिए। आपको सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

लहसून और प्याज
र्यास्त के बाद लहसून और प्याज दान कभी भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतु ग्रह नकारात्मक शक्तियों का स्वामी होता है। ऐसे में ये वो वक्त होता है जब जादू-टोना जैसे कार्य किए जाते हैं। इसलिए आपको इस समय किसी को लहसुन या प्याज नहीं देना चाहिए। इस से आपको हानि हो सकती है।

पैसा देना
सूर्य ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए। अगर इस समय आपसे कोई पैसा मांगता भी है तो आपको मना कर देना चाहिए। कहते हैं कि शाम के वक्त मां लक्ष्मी घरों में आती हैं। अगर आप इस समय दान करेंगे तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाएगी।

हल्दी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी को भी हल्दी नहीं देना चाहिए। इस से गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है, और जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Related News