खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आज टी20 क्रिकेट में दुनिया के नम्बर वन बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। उनकी क्रिकेट की दुनिया में लगातार लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। कभी केवल दस लाख रुपए के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले सूर्य कुमार यादव आज करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

आज हम आपको सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अब कुल संपत्ति चार मिलियन डॉलर यानी 32 करोड़ रुपए है। उनकी मासिक आय भी बढक़र अब 75 लाख रुपए हो गई है।

वह मुंबई में एक लक्जरी डिजाइनर हाउस के मालिक हैं। उनके नाम इसके अलावा कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर के पास कई महंगी गाडिय़ां भी हैं।

Related News