हम में से ज्यादातर लोग दर्द होने पर बाजारों में मिलने वाली पेनकिलर का इस्तेमाल करते हैं। ये आदत सेहत के लिए नुकसानदायक है। लेकिन डॉक्टर्स के अनुसार अधिक जरूरत होने पर ही पेनकिलर्स का सेवन करना चाहिए। हल्के से दर्द पर पेन किलर खाने से आपकी किडनी, दिल आदि चीजों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन आज हम आपको नेचुरल पेनकिलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों का इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

चेरी
चेरी नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करती है। चेरी में एंथोसायनिन नामक केमिकल होता है इसलिए ये दर्द से राहत देती है। एंथोसायनिन एस्पिरिन की तरह काम करता है जो किसी भी तरह के सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।


पुदीने के पत्ते
पुदीने के पत्ते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ये मांसपेशियों की ऐंठन से निपटने में मदद करती है। पुदीने के पत्तियों को चबाने से न केवल पाचन में मदद मिलती है बल्कि मन को शांत रखने में भी मदद मिलती है।

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन की भरपूर मात्रा होती इस से आपको दर्द से राहत मिल सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इसके बाद आपको इस पेस्ट को इफेक्टेड एरिया में लगाना है। इस से आपको दर्द से छुटकारा मिलेगा।


लौंग
लौंग शरीर में नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करता है। दांत में दर्द है तो मुँह में लौंग रखने से फायदा होता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल गठिया, सिरदर्द आदि में भी कर सकते हैं।

Related News