रबड़ी के बारे में तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं और इसका नाम लेते ही हमारे मुंह में पानी भी आने लगता है क्योंकि यह स्वीट डिश होती ही ऐसी है आपको किसी भी टाइम और किसी भी मौसम में रबड़ी मिल जाए तो उस व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा और मीठा हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण की धरती मथुरा से संबंध रखने वाली यह रबड़ी आज पूरी दुनिया में खाई और खिलाई जाती है इस बीच के साथ लोगों का ऐसा रिश्ता रहा कि इसका नाम पर गांव मशहूर हो गए। जी हां इस डिस के नाम पर बंगाल के 1 गांव का नाम रबड़ी ग्राम हो गया था क्योंकि उस गांव में रबड़ी इतनी बनती थी और बेची जाती थी। आप सभी ने रबड़ी कभी ना कभी तो जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी मलाई के लक्षण और बादाम पिस्ता वाली रबड़ी का स्वाद लिया है अगर नहीं तो आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं घर पर लच्छा रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी -


* घर पर लच्छा रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 2 लीटर फुल क्रीम दूध
2. 5-6 बादाम
3. 5-6 पिस्ता
4. 200 ग्राम खोया
5. 1-2 धागे केसर (ऑप्शनल)
6. 300 ग्राम चीनी
7. गुलाब की पंखुड़िया (गार्निश के लिए)

* लच्छा रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी :

1. घर पर लच्छा रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मोटे तले वाले पैन में दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं।

2. इसके बाद अब इसमें खोया डालकर उसे धीमी आंच पर पकने के लिए रखें।

3. अब आप दूध पर बनी मलाई की लेयर को एक किनारे कर लें और इसी तरह दूध आधा होने तक लेयर को किनारे पर इकट्ठा करते रहें।

4. अब आप इसमें चीनी डालकर 10 मिनट पकाएं।

5. इसके बाद अब आप पैन के किनारे लगी मलाई को खरोंचते रहें और दूध में मिला लें।

6. अब इसमें पिस्ता और बादाम डालकर कुछ देर और पका लें। यदि केसर हो तो उसके धागे डालकर ढककर पकाएं।

7. अच्छी तरह पकने के बाद इसे सर्विंग गिलास में डालकर 1 घंटे ठंडा करने के लिए रखें।

8. इसके बाद निकालकर गुलाब की पंखुड़ियों और कटे हुए बादाम से गार्निश करें। और इस तरह आपकी लच्छा रबड़ी सर्व करने के लिए तैयार है।

Related News