आपने बहुत सी झीलों के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आपको आज एक ऐसी रहस्यमयी झील के बार में बताने जा रहे हैं जिसके पानी को छूते ही वह जीव पत्थर में तब्दील हो जाता है। जी हां, एक ऐसी अबीजोगरीब झील जिसके पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर की मूरत बन जाता है।

उत्तरी तंजानिया की नेट्रॉन झील रहस्यमयी झीलों की लिस्ट में से एक है। माना जाता है कि इस झील के पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर का बन जाता है। झील के आसपास ढेरों ऐसे जानवरों और पक्षियों की पत्थर की मूर्तियां दिखती हैं, जिनके पंख तक पत्थर के हैं। तो क्या वाकई में इस झील में कोई पारलौकिक ताकत है, जो सबको पत्थर बना देती है? आईये जानते हैं.

तंजानिया के अरुषा इलाके में बनी इस झील के दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं। इसके आस पास कई पशु पक्षी पत्थर के बने हुए है। लेकिन ये सबकुछ झील के रासायनिक पानी के चलते है। असल में नेट्रॉन एक अल्केलाइन झील है, जहां के पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है। पानी में अल्केलाइन की मात्रा अमोनिया जितनी है। ये सबकुछ वैसा है, जैसा इजिप्ट में लोग ममी को सुरक्षित करने के लिए करते थे। यही कारण है कि यहां पंक्षियों के शरीर सालों सुरक्षित रहते हैं।

इस रहस्यमयी झील से पर्दा उठाने के लिए एक बार पर्यावरणविद और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नीक ब्रेंडेट झील के पास गए और उन्होंने वहां की ढेर सारी फोटो खींची। इस पर उन्होंने एक बुक भी लिखी है जिसका नाम है- 'एक्रॉस द रेवेज्ड लैंड'

नेट्रॉन वक अकेली अकेली झील नहीं, जो लोगों को रहस्यों में उलझाए रखे है, रवांडा की किवू झील भी इन्हीं में से है। इस झील को अफ्रीकन ग्रेट लेक्स की श्रेणी में रखा गया है। 90 किलोमीटर लंबी और 50 किलोमीटर चौड़ी इस झील के बारे में कम ही जानकारी है। इसके पानी में कार्बन डाईऑक्साइड और बड़ी मात्रा में मीथेन गैस पाई जाती है। झील के पास हल्का-सा भूकंप आने पर इसमें विस्फोट हो सकता है, जिससे आसपास बसे लाखों लोगों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।

Related News