इंटरनेट डेस्क। सावन में आपने महिलाओं को हरी चूड़ियां हरी साड़ियां लेते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि आखिर सावन में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां क्यों पहनती है इसके पीछे कई वजह हैं आज हम आपको बताते है ,हरा रंग सौभाग्य का रंग होता है सावन आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है.इसलिए सावन में हरे रंग को महत्व दी जाती है।

सौभाग्य जुड़ा होता है हरा रंग : सावन के महीने में हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र पहनने से महिलाओं को शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा उनके पति की आयु लंबी होती है।

बुद्ध ग्रह से होता है हरे रंग का संबंध : बुद्ध ग्रह के प्रकोप से जीवन में बहुत से उतार चढाव आते है जो इंसान की जिंदगी में काफी बदलाव लाते हैं। इसलिए बुद्ध देव को प्रशन्न करने के लिए इस महीने हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। वे सुहागन महिलाएं जो ऐसा करती हैं उन्‍हें सम्पन्नता प्राप्‍त होती है।

सकारात्मकता के लिए : हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। वैसे भी हरा रंग सुहागिन महिलाएं को शादी शुदा ज़िन्दगी में ख़ुशी का संकेत होता है बस यही वजह है कि सावन में महिलाएं हरा रंग की हरे रंग की चूड़ियां पहनती है।

Related News