जबलपुर जाने के लिए लोग उत्सुक हैं क्योंकि यह एक ऐतिहासिक स्थान है और इसे न केवल ऐतिहासिक महत्व का स्थान माना जाता है बल्कि खूबसूरत झरनों के साथ भी माना जाता है। आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपको जबलपुर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप एन्जॉय करेंगे और आपका दिन बन जाएंगे। इन जगहों को आप अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।

मार्बल रॉक्स: आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। कई संगमरमर की चट्टानें देख सकते हैं जो यहां कई सालों से हैं।

बैलेंसिंग रॉक: आप जबलपुर घूमने जा रहे हैं तो यहां आने वाले ज्यादातर सैलानी इस जगह पर जरूर जाते हैं और आपको भी जरूर जाना चाहिए। यहां की चट्टानों का संतुलन सालों से नहीं बिगड़ा है और यही वजह है कि यह इस जगह को आकर्षक बनाती है।

मदन महल : इस महल में जाइए यह अनोखा महल एक चट्टान की चोटी पर मौजूद है। इसे एक गोंड शासक मदन शाह ने बनवाया था।

भेड़ाघाट धुंधार जलप्रपात: आप जबलपुर घूमने जा रहे हैं तो यह स्थान सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां का खूबसूरत नजारा आपको बेहद पसंद आएगा। आप यहां जाएंगे तो फोटो क्लिक किए बिना नहीं रह पाएंगे।

भेड़ाघाट में बोटिंग: आप भेड़ाघाट में बोट राइड का मजा ले सकते हैं। अपने परिवार, दोस्तों के साथ जाएं और यहां बोटिंग करें।

Related News