शुरू से ही हमारा देश विविधताओं का देश रहा है। यहां कई अलग - अलग परम्पराऐं और संस्कृतियों का मेल है कई शहर , कई गांव तो कई सड़के आप में अलग पहचान लिए हुए मशहूर है। इन सड़को से गुज़रने के लिए आपको रोमांच का अनुभव होता है और वहीं दिल और दिमाग में एक डर भी बना रहता है।
ऐसे में जरूरी है कि आप इन रास्तों पर जानें से पहले आपको इनकी जानकारी होनी चाहिए, इसलिए आज हम आपको कुछ इसी तरह के खतरनाक पर्वतीय रास्तों के बारे में बताने जा रहे है।

हिमाचल का किन्नौर रोड - किन्नौर रोड ये हिमाचल की बिल्कुल संकरी पहाड़ी और चट्टानों पर बना है। आपको बता दे कि इस सड़क पर
बेहद खतरनाक मोड़ आते है। जिनसे किसी बड़े हादसे होना का खतरा बना रहता है। अगर आप इस सड़क पर जा रहे है तो अपने साथ किसी अनुभवी ड्राइवर को लेकर जाए या किसी अनुभवी के साथ जाए।

लेह - मनाली हाईवे हिमाचल -
यह कई खतरनाक टेड़े - मेढे वाला हाइवे है। इसके दोनों तरफ बड़ी चट्टाने और पहाड़ियां है और अक्सर ये रास्ता सर्दियो में ये बर्फ से ढका रहता है।
बर्फ से ढ़के होने से इस पर यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसें रास्तें पर किसी अनुभवी को अपने साथ लेकर जाए।

सिक्किम का नाथू ला -
दिखने में ये रास्ता काफी आसान और सीधा सा लगता है। लेकिन आपको बता दे कि पहाड़ी को काट कर बनाए गए इस रास्ते में इतने मोड़ के है की आप गाड़ी चलाते - चलाते थक जाते है। इस रस्ते पर कई बार बर्फ जमा होने पर इसे बंद कर दिया जाता है। आप चाहें कितने ही अनुभवी हो इस रास्ते पर चलना काफी मुश्किल भरा है।

आंद्राप्रदेश का वल्परई तिरुपति घाट-
आंद्राप्रदेश का ये वल्परई तिरुपति घाट काफी पसंद दीदा टूरिस्ट प्लेस है। लेकिन यहां जाना इतना आसान काम नहीं है जितना हमें लगता है। आपको बता दे कि ये दुनिया का सबसे भीड़ - भाड़ वाला मंदिर है। तिरुपति घाट के इस मंदिर में दर्शन के लिए पूरा एक दिन भी कई बार कम पड़ जाता है। इसका रास्ता काफी जोखिम भरा है। यहां जाने के लिए आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकते है।

हिमाचल का गाटा लूप्स -
ये तो हमें पता है ही कि हिमाचल की पहाड़ियां जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। इस रास्तें के कई बड़े रहस्य मय चर्चे है। कहा जाता है कि इस रस्ते पर जाने के लिए आपको पहले भूत के स्थान पर सिगरेट और मिनरल वाटर रखनी पड़ेगी। जिनके बाद आप इस रास्ते पर आगे जा सकते है।

Related News