आज का राशिफल ; ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज चंद्रमा प्रथम राशि में है। जिसके कारण कर्क राश‍ि वाले सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के जातक कार्यों की सफलता मिल सकती है। कन्या राश‍ि वालों की जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी।
आज महालक्ष्मी का योग बन रहा है। इस शुभ योग का सीधा फायदा मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन राशि राशि वाले लोग निवेश और लेन-देन में भाग्यशाली हो सकते है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आइये जानते है। किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राश‍ि - करियर और बिजनेस के लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको सेहत से गुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ कम दे पाएंगे। ना चाहते हुए भी आपको घर - परिवार के काम करने पड़ सकते है। बिजनेस में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृष राशि - आज आप लोगों के साथ मिल कर धन कमाने के अच्छे मौके लग सकते है। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा ठीक रहेगा। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। नए आइडिया से बिजनेस में फायदा मिल सकता है। महालक्ष्मी के योग से आर्थिक समस्या ख़त्म होगी।

मिथुन राशि - कई दिनों से सोचे हुए काम आज पुरे होने के योग है। अचानक आपको किसी अनजान की मदद करने से आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। नौकरी - धंधे में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सुस्ती महसूस करने के बावजूद, मानसिक ऊर्जा के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते है।

कर्क राशि - अपने जीवन साथी से कम अपेक्षाएं रखें। जो मन में चल रहा है ,उसे अपने घर - परिवार के लोगों के साथ शेयर करें। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। ज़्यादा भावनाओं में ना में बहने से कुछ बनते काम बिगड़ सकते है।

सिंह राशि - आज अपने नौकरी - बिजनेस में सफलता मिलने के योग है। भौतिक सुख सुविधाएं मिलेंगी और धन लाभ भी हो सकता है। आपका पूरा ध्यान निवेश, उधार पैसों और बचत के मामलों पर ज़्यादा रहेगा। किसी उलझे हुए मामले का समाधान आज आपको मिल सकता है। आप हर काम में सफल हो सकते है। आपके आस - पास के लोगों को प्रभावित करने में भी आपको सफलता मिल सकती है।


कन्या राशि - अपने करियर को लेकर आपके मन में जो चिंता चल रही है, आज आपको उन पर गहराई से विचार करना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आप ऑफिस के लोगों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बर्तनी होगी। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

तुला राशि - घर - परिवार में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में कुछ बातें आपको समझ नहीं आएंगी और इच्छा अनुसार काम नहीं होने के कारण आपका मूड बिगड़ सकता है। आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते है। ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। अपने मन को शांत रख कर सोच - विचार करें।

वृश्चिक राशि - सामाजिक और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में न उलझे। आपको आज ज़्यादा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। जो नहीं सोचा वो काम पूरा हो सकता है। विवाह के योग बन रहें है। अपने खुद के सोच - विचार से काम करें।

धनु राशि - आज आपको कोई अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आपके सामने आगे बढ़ने के कई नए मौके आ सकते है। रोजमर्रा के कामों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपके कामकाज से घर - परिवार के लोग खुश रहेंगे। संतान से भी आपको अच्छी मदद मिल सकती है। घर - परिवार से आपको सहयोग मिलेगा।

मकर राशि - आप अपनी काम की बातों पर ज़्यादा ध्यान दें। इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है। अपनी गलतियों से खासकर आलस्य और लेटलतीफी के कारण आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते है। कोई अधिकारी आपके काम के लिए परेशानी की स्थिति पैदा कर सकता है।

कुंभ राशि - जिस काम में मन लगा कर काम करेंगे वो काम जल्दी ही पूरा होगा। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मिलने वाले पैसों का निवेश कुछ इस तरह करेंगे जिससे भविष्य में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को विशेष सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशि - अपने स्वभाव को शांत और नरम रखें। इससे आपको कई बड़े फायदे मिल सकते है। आज आप कल्पना छोड़ कर वास्तविकता में रहें। कुछ काम समय से पूरे नहीं हो पाने से आप अच्छे मौके भी गंवा सकते है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। कई तरह की बातें दिमाग में चलने से आप अपने काम पर पूरी तरह मन नहीं लगा पाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो उसमे धोखा भी हो सकता है।

Related News