ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन के हर पहलू का अपना महत्व होता हैं जो व्यक्ति के आने वाले समय के बारे में बताता हैं। उसी तरह रात को जो हमें सपने आते है उनका भी अलग महत्व है। इन सपनों का भी व्यक्ति के जीवन से गहरा नाता होता है।

ये सपने जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जीव दिखाई देते हैं। ये जीव गुडलक की ओर भी इशारा करते हैं तो आइए जानते हैं इस बारे में।


चींटी

सपने में चींटियों का दिखना कार्यक्षेत्र और नौकरी से जुड़ी बातों को दर्शाता है। चीटियां सपने झुण्ड में नजर आए तो और अच्छा है। इसका अर्थ है कि अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्‍छा आइडिया है और सफलता जल्‍द ही आपके कदम चूमेगी।

गाय

ज्योतिष के अनुसार सपने में गाय को देखना बहुत ही शुभ संकेत है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको जल्द ही धन, सम्मान मिलने वाला है।

मधुमक्खियां

सपने में मधुमक्खियों का आना सौभाग्‍य की ओर संकेतकरता हैं। अगर सपने में मधुमक्खियां आपके चारों ओर भिनभिनाती दिखें तो यह बताता है कि जल्‍द ही आपको कहीं से पैस मिलने वाला है। मरी हुई मधुमक्खियों का दिखना शुभ नहीं है।

घोडा

सपने में सफेद घोड़े का दिखाई देना आपके भाग्यशाली होने का संकेत देता है। इस तरह का सपना आए तो समझ लीजिए कि धन के मामले में भाग्य आपका भरपूर साथ देने वाला है।आपको ऐसा सपना दिखे कि आप घुड़सवारी कर रहे हों तो इसका अर्थ है कि जल्‍द ही आपको स्‍टेटस में इजाफा होने वाला है।

मोर

सपने में मोर का आना अपने साथ गुडलक लाता है। अगर यह आपको सपने में नाचता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपके घर में खुशियों की बहार आने वाली है।

Related News