हिन्दू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। दरअसल शनिदेव का चरित्र कर्म और सत्य को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। शनिदेव को प्रसन्न करना बिल्कुल आसान है। इसके लिए शनिवार के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

शुभ संकल्प अपनाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा व उपासना बहुत ही शुभ मानी गई है। शनिदेव की कृपा से जातक के जीवन से दु:ख, कलह, का नाश हो जाता है तथा सौभाग्य व सफलता के दरवाजे खुलते हैं। यह मान्यता है कि शनिवार के दिन कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए, अन्यथा शनिदेव कुपित होते हैं।

मसूर की दाल
शनिवार के दिन भूलकर मसूर की दाल कत्तई नहीं बनानी चाहिए। चूंकि मसूर दाल का रंग लाल है, इसलिए इसका संबंध मंगल से है। इसलिए शनिवार के दिन मसूर की दाल खाने से शनिदेव की क्रूर दृष्टि बढ़ती है।

शराब का सेवन
शनिवार के दिन शराब आदि का सेवन करने से पूरी तरह बचना चाहिए। यदि कुंडली में शनि अच्छा हो तो भी शराब पीने से विपरीत असर पड़ता है।

मांसाहार
शनिवार के दिन मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

तेल
सरसों या किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन तेल का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन तेल का दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

Related News