महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस बार 11 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव को केवल एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही वो प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन भगवान को भांग चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है।

भगवान शिव की पूजा करने से पहले शिवलिंग को स्नान करवाकर उसका अभिषेक जरूर करें। इसके लिए एक पात्र में केसर, दूध, दही, घी, इत्र, शहद, चंदन, भांग और चीनी को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

भगवान के अभिषेक के साथ-साथ इस दिन शिवजी को खास भोग चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता हैं। बेल पत्र चढ़ाने के बाद गुड़ से बना पुआ, हलवा और कच्चे चने का भोग भोलेनाथ को जरूर लगाएं। इन तीन भोग को चढ़ाने से शिवजी बहुत प्रसन्न होते हैं।

मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर इस बार आप शिवरात्रि पर मालपुआ बनाने चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे मालपुए का स्वाद भी बढ़ जाएगा और भोग में भांग भी शामिल हो जाएगी।

शिवरात्रि आते-आते मौसम में थोड़ी गर्माहट भी आ जाती है। ऐसे में भोग के रूप में अधिकतर लोग ठंडई बनाते हैं। इस ठंडई में अगर भांग मिला दी जाए, तो क्या ही कहना। इससे न सिर्फ इसका स्वाद दोगुना होता है बल्कि भोलेनाथ भी बहुत प्रसन्न होते हैं। दूध, चीनी और भांग के साथ-साथ आप ठंडई में बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर भी जरूर डालें।

Related News