आम आदमी की सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात की होती है उसके जीवन में उसे सरकारी नौकरी प्राप्त होगी की नहीं। उसके पास पैसा रहेगा या नहीं इसी समस्या का हल आज हम लेकर आये है, हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली का अध्ययन करके इसका पता लगाया जा सकता है कि कब सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं,,

कभी आपने सोचा है कोरोना के बाद कैसी होगी लोगों की ज़िन्दगी, और क्या क्या दिखेंगे बदलाव !

हमारी हथेली पर मुख्य रूप से 3 जगहों पर व्यक्ति के भाग्य, धन और नौकरी के बारे में जानकारी मिलती है। पहला स्थान गुरु का होता है और यह स्थान व्यक्ति के बुद्धि और विवेक को दर्शाता है। दूसरा स्थान न्याय और कर्तव्य के देवता शनि का होता है जो हमें अच्छे कर्मों का फल देते हैं जबकि तीसरा स्थान सूर्य होता है। जो संपन्नता और यश का प्रतीक होता है।

हथेली पर प्रमुख रूप से भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है। जिस किसी के हाथ में भाग्य रेखा से निकलती हुई कोई रेखा शनि और गुरु पर्वत जा कर मिलती हो उस व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के योग होते है। लेकिन ये रेखा टूटी या तिरछी नहीं होनी चाहिए।

क्यों लड़कियां पैरों में बांधती है काला धागा, जानिए असली वजह

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा हुआ हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो तो उस व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी के योग बनते है। वह व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।

Related News