हमारे देश में किसी भी इंसान की मौत होने के बाद शौक व्यक्त किया जाता हैं और मृत व्यक्ति को इज्जत और विधि-विधान के साथ अंतिम विदाई दी जाती हैं। हिन्दू धर्म में जलाने की प्रक्रिया हैं तो मुस्लिम संप्रदाय में दफनाने की। लेकिन दुनिया में कई देश हैं जिनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बेहद अलग हैं और रूह कंपा देने वाली हैं। तो चलिए आज जानते है कुछ अनोखी परम्परा के बारे में।


तिब्बत के बौद्ध समुदाय में ये परंपरा है कि इंसान की मौत के बाद उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें गिद्धों को खिला दिया जाता है। यहां यह परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है, जिसे नियिंगमा परंपरा कहा जाता है।

चीन और फिलीपींस में कई जगहों पर इंसान की मौत के बाद उनके शवों को ताबूत में रखकर ऊंचे चट्टानों पर लटका दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे मृतक की आत्म सीधे स्वर्ग में पहुंच जाती है।


दक्षिणी मैक्सिको के मायन में अधिकतर वर्गों में मृत व्यक्ति को घर में ही दफन करने की परंपरा है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इस तरह से उनका प्रिय उनके करीब ही रहता है।

Related News