Tik Tok को लेकर भारत में युथ का क्रेज काफी देखने को मिलता है, लेकिन अभी खबर है कि इन दिनों Tik Tok भारत में बंद होने वाला है लेकिन मन में ये सवाल उठ रहा है उन टिक टॉक स्टार्स का क्या होगा जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमाई थी, टिक टॉक पर कई ऐसे स्टार्स हैं भारतीय स्टार्स ने धूम मचा रखी है, आइए जानते है उनके बारे में....


रियाज अली: टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में रियाज अली का नाम सबसे आगे है,खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर उन्हें तकरीबन 38.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

फैजल शेख: टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में दूसरे नंबर पर फैजल शेख हैं, इनके फैंस इन्हें मिस्टर फैजू के नाम से जानते हैं,फैजल टिकटॉक के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर मिस्टर फैसू को तकरीबन 28.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।


अरिश्फा खान: स्टार प्लस के टेलीविजन शो 'एक वीर की अरदास वीरा' में गुंजन का किरदार निभाने वाली अरिश्फा खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. टिकटॉक पर उन्हें तकरीबन 26.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।


जन्नत जुबैर रहमानी: 'लव का दी एंड' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जन्नत जुबैर रहमानी एक लोकप्रिय अदाकारा हैं, जन्नत 'दिल मिल गए', 'माटी की बानो' और 'फुलवा' जैसे टेलीविजन शो में अभिनय कर चुकी हैं। टिकटॉक पर जन्नत को 25.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।


निशा गुरगैन: निशा गुरगैन एक उभरती हुई भारतीय टिकटॉक स्टार हैं, खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर निशा को 25.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं, चार्ली को टिकटॉक पर 56 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं. चार्ली ने बीते 25 मार्च को लोरेन ग्रे को पीछे छोड़ते हुए विश्व में पहला स्थान बनाया है।

Related News