इंटरनेट डेस्क। दुनिया के हर धर्म में दान को एक बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दान करने से व्यक्ति की कई समस्याओं का निवारण होता है। आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और अन्य सभी चीज़ों के लिए दान को बहुत अच्छा माना जाता है। दान करने से आपको कुंडली के कई दोषों से भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में बारे एम् बताने जा रहे है जिनको दान में देना सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है।

तेल - शनि ग्रह से संबंधित हर तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों का तेल दान करना शुभ माना जाता है। हालाँकि आपको इस्तेमाल किया हुआ तेल दान करने से बचना चाहिए।

किताबें - पढाई लिखाई से संबंधित चीज़ें और धार्मिक पुस्तकों को दान में देना शुभ माना जाता है। हालाँकि आपको फ़टी-पुरानी किताबों को दान में देने से बचना चाहिए।

अनाज - शास्त्रों में अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अनाज दान में देने से आपके घर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। कच्चा अनाज दान करना बहुत फायदेमंद होता है।

धातु - कई विशेष अवसरों पर अलग अलग प्रकार की धातुएं दान करना भी अच्छा माना जाता है। लोग अलग अलग समस्याओं को दूर करने के लिए सोना, चांदी और लोहे जैसी कई धातुओं का दान करते है।

वस्त्र - शास्त्रों में वस्त्रों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। हालाँकि आपको पुराने और फटे हुए कपड़ें दान करने से बचना चाहिए।

Related News