ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तिथि, दिन, समय और स्थान के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों का गणना करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी दी जा सकती है। हर व्यक्ति के स्वभाव पर उसके जन्म के दिन के हिसाब से प्रभाव पड़ता है।

रविवार भगवान सूर्य का दिन है इसलिए इस दिन जन्में जातकों पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण वे निर्भीक होते हैं साथ ही इस दिन जन्में जातकों का स्वभाव अत्यंत उदार भी होता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बलशाली होता है।

सोमवार का दिन चंद्रमा का का होता है। इस दिन जन्में जातक शांतिप्रिय और आध्यात्म में रुचि रखने वाले होते हैं, क्योंकि चंद्रमा शीतलता का कारक है। सोमवार के दिन जन्में जातक भावुक होते हैं इनकी वाणी में मिठास रहती है।

मंगलवार को जन्मे व्यक्ति पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है इस दिन जन्में जातकों का स्वभाव निर्भीक और निडर होता है। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल की स्थिति खराब होने पर जातक का स्वभाव क्रोधी और जिद्दी हो जाता है।

बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है। बुध को वाकपटुता और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन जन्में जातक वाकपटुता में निपुण होते हैं। वाणी में मिठास और मुखमंडल पर आकर्षण इनकी खासियत होती है। ये लोग कला और व्यापार में भी निपुण होते हैं।

गुरुवार को जन्मे व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनका स्वभाव धार्मिक होता है। ये लोग स्वभाव के गंभीर लेकिन मिलनसार होते हैं और सबके हित के बारे में सोचते हैं। गुरु की स्थिति सही न होने पर ये लोग झूठ और दिखावे में फंस जाते हैं।

शुक्रवार को जन्मे जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए इन लोगों को भौतिक सुख-सुविधाओं से लगाव रहता है। ये लोग कलाप्रिय और रचनात्मक होते हैं। इनका स्वभाव विनम्र रहता है ये लोग आधुनिक विचारों को महत्व देते हैं।

शनिवार के दिन जन्म लेने वाले जातक पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनिदेव न्याय के देवता हैं इसलिए शनि की शुभ दृष्टि होने पर व्यक्ति न्यायप्रिय और अपने कर्तव्य का पालन करने वाला होता है। ये लोग अपनी बात को स्पष्ट कहते हैं और अपने सिद्धांतों पर चलते हैं।

Related News