हर तत्व का संतुलित मात्रा में होना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है और यदि शरीर में कोई तत्व कम या ज्यादा हो जाए तो उसके दुष्प्रभाव सामने आने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इस लिस्ट में एक नाम सोडियम में भी शामिल है। शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है और इसका संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। यदि शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं।

सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है जो हमारे खून में मौजूद होता है। हमारे शरीर की कोशिकाओं में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अगर रक्त में सोडियम का स्तर कम हो जाए तो हाइपोनेट्रेमिया भी हो सकता है। हाइपोनेट्रेमिया की स्थिति के एक या अधिक कारण भी हो सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा पानी पीता है तो ऐसे में उसके शरीर का सोडियम डायलिसिस हो जाता है और ऐसा होने पर शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने लगती है और शरीर की कोशिकाएं सूजने लगती हैं। इस वजह से कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं और कई बार यह जानलेवा भी हो सकती है।

शरीर में सोडियम कम होने के लक्षण

- मतली और उल्टी

- सिरदर्द होना

- मतिभ्रम

- थकान, गला सूखना, शरीर की ऊर्जा का ह्रास होना

- चिड़चिड़ापन

- मांसपेशियों का कमजोर होना, ऐंठन होना

- प्रगाढ़ बेहोशी

सोडियम को कम कर सकते हैं ये कारण-

- कुछ दवाओं की वजह से भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है।

-हृदय रोग, किडनी या लीवर संबंधी समस्या होने पर सोडियम की कमी हो सकती है।

अगर शरीर में एक एंटी-मूत्रवर्धक हार्मोन अधिक मात्रा में बनता है, तो यह समस्या हो सकती है।

- डायरिया और बार-बार उल्टी होने पर डिहाइड्रेशन होता है। इससे शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है।

- ज्यादा पानी पीने से सोडियम कम हो सकता है।

- शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर सोडियम को कम किया जा सकता है।

Related News