कीवी का सेवन आप सभी ने किया होगा। ये बेहद ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में कीवी खाना बेहद ही फायदेमंद होता है। ये शरीर को ठंडक देता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और वजन को कम करने और पाचन को सही रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप कीवी का ड्रिंक कैसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानें सबकुछ…

कीवी फल में पोषक तत्व

कीवी फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी काफी कम होती है। 100 ग्राम कीवी फल में कितनी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं आइए जानें।

  • कैलोरी- 61
  • फैट- 0.5
  • कार्बोहाइड्रेट- 15 ग्राम
  • सोडियम- 3 मिलीग्राम
  • फाइबर- 3 ग्राम
  • शुगर- 9 ग्राम
  • प्रोटीन- 1.1 ग्राम


वजन कम करने के लिए

कीवी में पोटैशियम, विटामिन-सी, और कैल्शियम होता है। ये वजन कम करने में बेहद सहायक है। इसके अलावा कीवी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव के गुण हैं।

इम्यूनिटी बढ़ता है

कीवी का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ये डायबिटीज की समस्या और हृदय रोग के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लें।

ब्लड प्रेशर के लिए

कीवी के जूस में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी ये उपयोगी है।

आंखों के लिए

वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार ये विजन लॉस की समस्या से बचा जा सकता है।

कैसे करें कीवी का ड्रिंक तैयार

2 कीवी

1 खीरा

1 चम्मच धनिया पाउडर

कीवी को छीलकर टुकड़े कर लें। खीरे को छीलकर काट लें। इन सब चीजों को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में जरूरत के हिसाब से पानी मिलाए। इसके बाद इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर लें। आपका कीवी ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।

Related News