हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताना चाहता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा टिक नहीं पाता है। इसके लिए कुछ वास्तु दोष जिम्मेदार हो सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आर्थिक लाभ होता है।

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए।
कहते हैं कि ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं आती हैं।

3. पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

4. घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

Related News