अगर आप मीठा खाने के इच्छुक हैं तो आज हम आपके लिए काजू कतली की रेसिपी लेकर आए है जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते है। अगर आपका मीठा खाने का मन है तो काजू कतली एक बार जरूर ट्राई करें।
आवश्यक सामग्री

काजू - 250 ग्राम
चीनी - 250 ग्राम
दूध - 240 ग्राम
चांदी का वर्क - आवश्यकतानुसार


बनाने की वि​धि

- सबसे पहले एक मिक्सी में काजू और दूध डासकर पेस्ट बनाएं।
- इसके बाद एक पैन में तैयार पेस्ट और चीनी डालकर उबालें।
- गैस की मीडियम आंच पर मिश्रण को चलाते हुए पकाएं।
- जब मिश्रण पैन का किनारा छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
- अब एक बर्तन में अच्छे से घी लगा कर इसे ग्रीस करें।
- अब उसमें चांदी का वर्क लगाकर ठंडा होने के लिए रखें।
- लीजिए आपकी काजू कतली बनकर तैयार है।
- इसे डायमंड शेप में काटें।

Related News