हमारे देश के भोजन में वेज और नॉनवेज दोनों का संगम देखने को मिलता हैं। बहुत से लोग आपको देश में ऐसे मिल जाएंगे जो चाव से चिकन खाते हैं लेकिन बहुत लोग ऐसे भी हैं जो वेजेटेरियन हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ के बारे में सुन कर आप दंग रह जाएंगे क्योकिं इस जगह पर चूहे के मांस को ज्यादा पसंद किया जाता है और ये कीमत में चिकन से महंगा है।

दिवाली को घर में जरुर लाएं ये 5 चीजें, बरसेगा धन ही धन

मसालों की ग्रेवी के साथ बनाए जाने वाले इस व्यंजन को काफी स्वादिष्ट भोजन माना जाता है। यह व्यंजन उत्तर-पूर्वी इलाकों की कुछ जनजातियों का पारंपरिक व्यंजन है जो ब्रॉइलर चिकन की ही तरह 200 रुपए प्रतिकिलो बेचा जाता है। गुवाहाटी से 90 किलोमीटर दूर भारत-भूटान सीमा से लगे कुमारिकता के रविवार बाजार में लोग चूहे के मांस को खरीदने आते हैं। आप और हम शायद इसे खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं लेकिन यहाँ के लोगों को चूहे का मांस बेहद पसंद है।

चूहे बेचने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पड़ोसी नलबाड़ी और बारपेटा जिले मांस का मुख्य स्रोत हैं। यहां के लोग चूहे के मांस को चिकन से भी ज्यादा पसंद करते हैं।

Jio सिम पोर्ट करवाने वाले यूजर्स के लिए आई जरूरी सूचना, जरूर पढ़ लें

लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि इतने चूहे ये लाते कहा से हैं तो बता दें कि स्थानीय किसान फसलों की कटाई के दौरान रात के समय बांस के बने चूहेदान में इन चूहों को कैद कर लेते हैं। इस से उनकी फसलों को होने वाले नुकसान से भी बचाव होता है और चूहों को बेचकर वे पैसा भी कमा लेते हैं।

चूहे का मांस बेचने का काम अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के लोग करते हैं, उनके लिये चाय बागान में काम करने के अलावा यह आमदनी का एक और जरिया है।

Related News