फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल से जुड़ी हर छोटो बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

करवाचौथ इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जैसा कि आपको पता है यह व्रत अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है। करवा चौथ के दिन पत्नी अच्छे कपड़े, गहने, मेहंदी लगाकर अच्छे से सजने के बाद रात के वक्त चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत में औरतें मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती है। और हमेशा यूनिक डिजाइन वाले मेहंदी लगाना पसंद करती है। डिजाइन के साथ साथ मेहंदी का रंग गहरा होना भी जरुरी है इसके लिए आज हुईं आपको कुछ खास टिप्स बताएँगे जिसकी मदद से आप मेहँदी के कलर को गहरा कर सकती है।

नींबू और चीनी का घोल बना लें। मेंहदी लगाने के बाद जब सूख जाए तो इस घोल को रूई की मदद से मेंहदी के ऊपर लगाएं। इस प्रयोग से मेंहदी गहरी चढ़ेगी। साथ ही हाथों का रंग भी निखरेगा।

मेंहदी सूख जाने पर लौंग का धुंआ लेने से भी गहरी चढ़ती है। 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करें। जब धुंआ आने लगे तो हाथों को ऊपर रखें। धुएं की वजह से रंग गहरा होगा।

जुकाम में काम आने वाली विक्स भी बहुत मदद करेगी। मेंहदी को 10 से 12 घंटे लगाने के बाद हटा दें और फिर ऊपर से विक्स लगाएं। इससे भी मेंहदी खूब चढ़ती है।

Related News