यदि आप शादी के बाद हनीमून प्लान कर रहे है तो आज हम आपको कुछ डेस्टिनेशन बताने वाले है । यहां आप सबसे ज्यादा हनीमून का मजा लेने वाले हैं।

ऊटी: नीलगिरी की रानी ऊटी को कहा जाता है।यहां आपको घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ और सुहावना मौसम देखने को मिलेगा। शहर के चहल-पहल से दूर नवविवाहित जोड़ों के लिए यह जगह बेस्ट है। आप यहां ऊटी लेक में आसानी से बोटिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां रुकना चाहते हैं तो पास में ही एक बोथहाउस भी है। यहां आपको काफी मजा आने वाला है।

कूर्ग: आप यहाँ खूबसूरत पल बिता सकते हैं और खूबसूरत बगीचों, पश्चिमी घाटों और शांत नजारों के बीच उन्हें हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप यहां कभी भी आ सकते हैं और इसका लुत्फ उठा सकते हैं, मगर यहां जाने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

दार्जिलिंग: आपको खूबसूरत बगीचों की सैर करना पसंद है और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप दार्जिलिंग जा सकते हैं। आपके हनीमून की योजना बहुत सस्ती कीमतों पर बनाई जा सकती है। दार्जिलिंग में आप सिंगमडी रोपवे, टाइगर हिल्स और टॉय ट्रेन का मजा ले सकते हैं। यहां जाकर आप काफी मजा ले सकते हैं।

कसोल: आप बसंत में हनीमून का प्लान कर रहे हैं तो आपको कसोल जरूर जाना चाहिए। वास्तव में, इसे भारत में सबसे अच्छे वसंत स्थलों में से एक माना जाता है। हिमाचल प्रदेश के कसोल में आप अपने पार्टनर के साथ बेहद आरामदायक पल बिता सकते हैं।

Related News