इंटरनेट डेस्क। अगर अरबी की सब्जी की बात की जाए तो हर कोई इसे पसंद करने से इनकार करता है। लेकिन इसके पत्तों से बनाई गई चटनी हर किसी को पसंद आएगी क्योंकि यह बहुत टेस्टी होती है। भारतीय लोग चटनी के बहुत शौकीन होता है। यह तरह-तरह की चटनी ट्राई करते हैं। अगर आप भी है चटनी खाने के शौकीन तो यह लेख आपके लिए काम का साबित होगा क्योंकि इसलिए के माध्यम से हम आपको बताएंगे अरबी के पत्तों से तैयार की जाने वाली टेस्टी और स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी -

* अरबी के पत्तों से चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 कप अरबी की पत्ती (बारीक कटी हुई)

2. 2 चम्मच गुड़ पाउडर

3. ½ छोटा चम्मच सरसों के बीज

4. 2-3 इमली

5. 5-10 करी पत्ता

6. ½ कप नारियल ( कद्दूकस किया हुआ

7. 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

8. ½ छोटा चम्मच उड़द की दाल

9. 1 लहसुन की कली ( कटी हुई)

10. 2 चम्मच नारियल का तेल

11. स्वादानुसार नमक

12. आवश्यकता अनुसार पानी

* अरबी के पत्तों की चटनी बनाने का आसान तरीका :

1. अरबी के पत्तों की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी की पत्तों को धोकर अच्छे से साफ कर लें।

2. इसके बाद अब पत्तों को काट लें। इन पत्तों को बारीक काटें ताकि यह आसानी से पक जाएं।

3. इसके बाद अब गैस पर एक बड़ा बर्तन रखें। फिर इसमें पानी डालें।

4. इस पानी में अब इसमें 2-3 इमली की गुठली, 2 चम्मच गुड़ पाउडर, 1-2 चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।

5. अब इसे कम से कम 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में पत्तों का रंग बदलने लगेगा। इसका मतलब है कि पत्ते अब पक चुके हैं।

6. अब इसे ठंडा करने के लिए रख दें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।

7. इसके बाद अब मिक्सी में इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें।

8. अब गैस पर एक पैन रखें, जब यह गर्म हो जाए तब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल डालें। फिर इसमें ½ छोटा चम्मच उड़द की डालकर अच्छे से भून लें।

9. जब दाल भुन जाए तब इसमें लहसुन और करी पत्ता डालें। सभी चीजों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं।

10. अब इसमें ऊपर से चटनी डालें। दोबारा से सभी चीजों को मिक्स कर लें। और कुछ देर तक चलाए।

11. लीजिए तैयार है आपकी अरबी के पत्तों की चटनी।

इसे आप चावल और रोटी-सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Related News