कर्नाटक राज्य के विजयनगर शहर में हम्पी तुंगभद्रा नदी के तट पर सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर हैं। हम्पी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी मौजूद है। बता दे की, हम्पी शहर का फैलाव गोल चट्टानों के टीलों में फैला हुआ है। इन घाटियों और टीलों के बीच 500 से अधिक स्मारक चिन्ह हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां हनुमान का जन्म स्थान भी है। आज हम आपको हम्पी शहर के प्रमुख मंदिरों के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

विजय विट्ठल मंदिर: बता दे की, मंदिर को ऐतिहासिक संरचनाओं में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मंदिर भगवान विट्ठल को समर्पित है। विट्ठल भगवान विष्णु के अवतार हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां कुछ स्तंभ हैं, जिन्हें हाथ से खटखटाने पर संगीत के 7 स्वरों की आवाज निकलती है। इस मंदिर में लगभग 56 स्तंभ हैं, जिनसे सरगम ​​संगीत की उत्पत्ति होती है।

लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर: आपकी जानकारी के लिए बता दे की, हम्पी में लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर जिसे उग्र नरसिम्हा की मूर्ति भी कहा जाता है। यह हम्पी शहर की सबसे बड़ी मूर्ति है। भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा की इस मूर्ति का निर्माण 1528 में किया गया था।

Related News