ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज के दिन गुरु और चंद्रमा की जोड़ी वृश्चिक राशि में राजयोग बना रही है। जिसका सीधा फायदा कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को भी मिलेगा। ये 7 राशि वाले निवेश तथा लेन-देन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आज इन लोगों की आमदनी बढ़ सकती है।

1- कर्क राशि
बिजनेस में आज आपको कामयाबी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। किस्मत का साथ मिल सकता है, जिससे आज आपको एक्स्ट्रा पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। महत्वपूर्ण और बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका मूड रोमांटिक हो सकता है। आज आप समस्याओं से निपटने में सफल रहेंगे।

2- कन्या राशि
नौकरी-धंधे में उन्नति के योग हैं। गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से आज आप सक्रिय रहेंगे। एक के बाद एक काम निपटाने में सक्षम रहेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से निपट सकते हैं। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। कठिन समस्याएं सुलझ सकती हैं।

3- तुला राशि
धन लाभ के प्रबल योग है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। काम-धंधे में कामयाबी मिल सकती है। किसी खास मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं।

4- वृश्चिक राशि
वित्तीय स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आज आपको बिजनेस में फायदा हो सकता है। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाजी मामलों सफल हो सकते हैं।

5- मकर राशि
आज चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कम मेहनत का फल भी ज्यादा मिल सकता है। आज ​का दिन श्रेष्ठ है। नौकरी से जुड़ी समस्याएं खत्म ​हो सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। परिजनों से मदद मिलने की उम्मीद है। खुद पर भी भरोसा रखें।

6- कुंभ राशि
पैसे से जुड़े सभी काम पूरे होने की संभाना है। सोच और परिश्रम से आपके काम सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लेखन, कला, चिकित्सा, कानून क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत कर सकते हैं। दूसरों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो सफल रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

7- मीन राशि
ऑफिस में अपने अधिकारियों का मूड ध्यान में रखकर ही कोई काम करें। दिन अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। जीवन के हर पहलू में साकारात्मक सोच अपनाएं। करियर में कुछ अच्छा होने के योग बन रहे हैं।

Related News