हिंदू धर्म में दीपक की पूजा करना और उसे जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। माना जाता है कि दीपक जलाने मात्र से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। घर को धन-धान्य से भरपूर रखने के लिए यह वास्तु उपाय काफी कारगर माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में भी क्लेशों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं किस समय दीपक जलाना बेहद शुभ होता है।

1. शाम को जलाएं दीपक वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि संध्या के समय घर के द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा घर में जाने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

2. राहु का अशुभ प्रभाव होगा खत्म : घर के मुख्य द्वार पर दीपक लगाने से भी राहु का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इस दोष को दूर करने के लिए आप किसी भी मंदिर या तुलसी के पास दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको और भी फायदे मिलते हैं।

3. घर में बरकत होती है : घर के दरवाजे पर दीपक जलाने से रुकी हुई बरकतें मिलने लगती हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. पूर्व दिशा में रखें रोशनी : लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाने वाला दीपक जलाते समय वास्तु के कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। दीपक को इस प्रकार लगाएं कि जब वह बाहर आए तो दीपक दाहिनी ओर रहे। दिशा की बात करें तो दीपक की रोशनी उत्तर या पूर्व की ओर होनी चाहिए। दीपक कभी भी पश्चिम दिशा में न जलाएं।

5. शाम 5 से 8 बजे तक शुभ मुहूर्त : मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शाम का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन में केवल लाभ ही होता है।

Related News