चीन के वुहान से निकला कोरोनावायरस दुनिया भर में फ़ैल रहा है और भारत में इसके 30 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। लोग भी इस वायरस को लेकर अब सतर्क हो चुके हैं। जबसे ये वायरस भारत पहुंचा है तब से मास्क की डिमांड काफी बढ़ गई है।

लेकिन सबसे अहम सवाल जो है वो ये कि क्या सभी को मास्क पहनना जरूरी है? तो इसका जवाब है नहीं। केवल उन लोगों को मास्क पहनना जरूरी है जिन्हे खासी, जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्क्त जैसी समस्याएं हैं।

इसके अलावा किसी व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके साथ रहने वाले लोगों को भी मास्क पहनना जरूरी है। समय समय पर अपने हाथ सेनेटाइजर से भी धोते रहना चाहिए।

कौनसे मास्क का करें इस्तेमाल

सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल ना करें

ब्लू या ग्रीन कलर के सर्जिकल मास्क पहने कई लोग नजर आ जाते हैं लेकिन इन मास्क का इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होने वाला है।

N95 और N350 मास्क है सही

इन मास्क का रेस्पिरेटरी सिस्टम अच्छा होता है। ये डिस्पोजेबल होते हैं। इनकी कीमत 50 से 100 रुपए ही होती है। इसके अलावा आप Vogmask Mask N99, Dettol siti shield protect+ और भी ज्यादा इफेक्टिव होते हैं। ये और भी बेहतर फिल्ट्रेशन के साथ आते हैं। लेकिन इनकी कीमत भी अधिक होती है।

Related News