हिंदू शास्त्रों में गोत्र को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। शादी के दौरान लड़के और लड़की के गौत्र को काफी खास माना जाता है और इसी के अनुसार उनकी शादी होती है। यदि किसी लड़के और लड़की का गौत्र समान होता है तो उनकी शादी नहीं की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

हिन्दू मान्यतों के अनुसार यदि लड़का और लड़की एक ही गौत्र के होते हैं तो वे भाई बहन माने जाते हैं इसलिए उनकी शादी नहीं करवाई जाती है।

एक ही गोत्र में शादी ना करने के पीछे एक ये भी वजह बताई गई है कि यदि 2 लोग जो कि एक ही गौत्र के होते हैं और शादी कर लेते हैं तो उनमे कुछ न कुछ विकृति आ जाती है।

अब 3 गोत्रों के मिलान के बाद शादी की जाती है। जिसमे लड़के-लड़की का खुद का, उनकी माँ और दादी का गौत्र शामिल आता है। इन तीनों गौत्र के मेल ना खाने पर लड़का लड़की की शादी हो जाती है।

Related News