भारत में सोने के रेट के बारे में हम सभी को जानकारी है। सोने की कीमतें भारत में ऊपर नीचे जाती रहती है। लेकिन अगर आप पाकिस्तान में सोने की कीमत के बारे में सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। यहाँ पर एक तोला सोना खरीदने के लिए आपको 1 लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में गोल्ड रेट क्या है?

पाकिस्तान में भी 24 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट, 18 कैरेट रेंज की रेट अलग अलग होती है। पाकिस्तान में तोला, प्रति ग्राम और 10 ग्राम के आधार पर सोने के रेट तय होते हैं। दरसअल, यहां 10 ग्राम का तोला नहीं होता है, क्योंकि एक तोले के रेट 10 ग्राम सोने से ज्यादा है.

पाकिस्तान की वेबसाइट के अनुसार यहाँ पर 1 तोला 24 कैरेट गोल्ट की कीमत 1 लाख 16 हजार पाकिस्तानी रुपया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 106333 पाकिस्तानी रुपये प्रति तोला है।

वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए 99450 पाकिस्तानी रुपये खर्च करने होंगे और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के लिए 91162 रुपये देने होंगे।

24 कैरेट एक ग्राम सोने की कीमत 9945 रुपये है और 22 कैरेट एक ग्राम सोने की कीमत 9116 रुपये है। इसके अलावा आपको ये भी जान लेना चाहिए कि भारतीय 1 रुपया, पाकिस्तानी 2.29 रुपए के बराबर है।

Related News