अक्सर गर्भावस्था के दौरान बढ़ा हुआ वजन प्रसव के बाद भी जल्दी कम नहीं होता है। बता दे की, नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को खासतौर पर ताकत के लिए घी आदि के लड्डू खिलाए जाते हैं. इससे वजन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। जिसके साथ ही सिजेरियन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को पेट के बाहर निकलने की समस्या होती है। ऐसे में कुल मिलाकर डिलीवरी के बाद वही आंकड़ा मिलना नामुमकिन सा लगता है। आप डिलीवरी के बाद भी अपने वजन को कंट्रोल कर सकती हैं। आज हम आपको इसी के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

अजवायन का पानी- बता दे की, यदि आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो यह पानी कारगर है। एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवायन डालकर उबाल लें। जिसके बाद पानी को छानकर गुनगुना पानी पी लें। यह आपके गैस बनने की समस्या को भी नियंत्रित करेगा।

जायफल का दूध- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जायफल का दूध भी वजन घटाने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल का पाउडर डाल कर मिला लें और गुनगुना पी लें. इसके साथ ही आपको अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।

टहलें - बच्चे के जन्म के बाद कई महीनों तक भारी व्यायाम वर्जित है। विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आपको कम से कम सुबह और रात को खाना खाने के बाद कुछ देर जरूर टहलना चाहिए।

Related News