आजकल डायरिया एक आम समस्या है। यदि ऐसा हो जाए तो एक जगह बैठना मुश्किल हो जाता है। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। हम आज आपको ऐसी ही रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप दस्त से राहत पा सकते हैं।

नमक चीनी का घोल- बता दे की, नमक चीनी के घोल का सेवन दस्त के कारण होने वाली कमजोरी को दूर कर सकता है। यह दस्त को रोकने में भी बहुत मददगार होता है। इस उपाय को आजमाने के लिए नमक और चीनी को बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर थोड़ी देर में पी लें। आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करेगा।

नींबू का रस- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, नींबू का रस आंतों को साफ करने में काफी मददगार होता है। और यह आपके दस्त को रोकने में बहुत मदद कर सकता है। जिसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस मिलाकर दिन में तीन बार यानी सुबह, दोपहर और शाम का सेवन करना है। कई लोगों को डायरिया के साथ पेचिश या खूनी पेचिश की समस्या भी होती है, तो यह उसमें काफी मददगार साबित हो सकता है।

जीरा पानी - आपकी जानकारी के लिए बता दे की,1 लीटर पानी में एक चम्मच जीरा उबाल लें और फिर इसे ठंडा कर लें आपको पानी को तब तक उबालना है जब तक वह उबल कर आधा न रह जाए। जिसके बाद इसका सेवन कम मात्रा में करें। यह अतिसार से बचने का बहुत अच्छा उपाय है।

केला- केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, जो बार-बार दस्त के कारण कम हो जाते हैं।

Related News