बहुत से लोग चेहरे पर मस्से और तिल की समस्या से परेशान रहते हैं। त्वचा में मेलानिन के अधिक होने की वजह से तिल या मस्से विकसित होने लगते हैं। ये कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करते हैं।

इनको हटाने के लिए बहुत से लोग लेजर ट्रीटमेंट या अन्य किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद लेते हैं। लेकिन इन्हे आप घरेलू उपायों से भी हटा सकते हैं। आप लहसून के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं तरीका।

4-5 लहसुन की कली को छीलकर छोटे टुकड़े काट लें। फिर इन टुकड़ों को तिल और मस्से पर लगाकर बैंडेज लगा लें और इसे आपको 4 से 5 घंटे तक लगा रहने देना है। फिर इसे हटा कर साफ़ पानी से धो लें। यह तरीका दिन में 3 बार करना है।

लहसुन और सिरके के इस्तेमाल से मस्से हटाने का तरीका
लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह से पीसकर उसका पेस्ट बना लें। फिर इसमें सिरका मिला लें। इसके बाद इसे आपको तिल या मस्से पर लगाना है। 30 मिनट के बाद आप पानी से धो लें।

कैस्टर ऑयल और लहसुन से तिल और मस्से का घरेलू इलाज
कुछ बूंद कैस्टर ऑयल और लहसुन की दो से तीन कलियां लें। लहसून को पीस कर पेस्ट बना लें और उसमें कैस्टर ऑयल मिला लें। इस पेस्ट को आपको मस्सों पर रात भर के लिए लगा कर रखना है। फिर सुबह पानी से धो लें।

प्याज और लहसुन से करें तिल और मस्से का इलाज
प्याज और लहसुन को पीस कर उनका रस निकाल लें। फिर इसे कॉटन बॉल की सहायता से तिल या मस्से पर लगाना है और 15 मिनट के लिए लगे रहने देना है। इसके बाद आप अपने चेहरे या त्वचा को साफ पानी से धो लें।

Related News