अगर हम सभी कपड़ों की शॉपिंग करने जाते हैं, तब दुकानदार अगर किसी ब्रांडेड कंपनी का नाम लेता है तो हम बिना तोलमोल के ही उसे खरीद लेते हैं। क्योंकि भारतीयों को विदेशी और ब्रांडेड चीजें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में ही कुछ ऐसी ब्रांडेड कंपनियां हैं, जिसे अधिकांश लोग विदेशी ब्रांड समझते हैं। आज हम आपको इस स्टोरी कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे हैं, बतौर ब्रांड जिनकी बिक्री बाजार में बहुत ज्यादा है। लेकिन खबरदार इन ब्रांड्स को कभी विदेशी समझने की भूल मत कीजिएगा।

1- पीटर इंग्लैंड: पीटर इंग्लैंड विशेषकर पुरूषों के कपड़ों की डिजाइन करता है। इसे अंग्रेजी नाम दिया गया है क्योंकि इसमें भारतीय विदेशी उत्पादों की मिश्रता पाई जाती है। इस ब्रांड पर आदित्य बिड़ला नुवो लिमिटेड का प्रभुत्व है।

2 - फ्लाइंग मशीन: भारत का पहला होम ग्राउन डेनिम ब्रांड है फ्लाइंग मशीन। अरविंद लाइफ स्टाइल ब्रांड लिमिटेड ने फ्लाइंग मशीन को 1980 में लॉन्च किया था।

3 - ला ओपाला: भारत के शीर्ष क्रॉकरी ब्रांड्स में से एक है ला ओपाला। हांलाकि यह नाम फ्रेंच की तरह लगता है। लेकिन यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है और इसका कार्यालय कोलकाता में है।

4 - लक्मे: भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड्स में से एक है लक्मे। दरअसल इस कंपनी पर हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्वामित्व है। इसका नाम फ्रांसीसी ओपेरा लक्मे के आधार पर रखा गया है।


5 - मोंटे कार्लो: 1984 में मोंटे कार्लो की स्थापना हुई थी। यह ब्रांड पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशनेबल ड्रेसेस बनाता है। विदेशी ब्रांड के आकर्षण को देखते हुए इस ब्रांड को इटैलियन नाम दिया गया। इस कंपनी का हेड ऑफिस पंजाब के लुधियाना में है। यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है।

Related News