ठंड के दिनों में लोग मूंगफली का खूब सेवन करते हैं। ठंड के दिनों में मूंगफली के कई फायदे होते हैं। जी हां, मूंगफली खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से सेहत को भी काफी नुकसान होता है। ज्यादा मूंगफली खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। बहुत अधिक मूंगफली खाने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है। जिसके अलावा यह लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अब आज हम आपको ज्यादा मूंगफली खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

* अधिक मूंगफली खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

* बहुत अधिक मूंगफली खाने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, धमनियों का भर जाना, पाचन संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप हो सकता है। इसमें उच्च स्तर का संतृप्त वसा होता है।

* अधिक कैलोरी युक्त होने के कारण मूंगफली वजन बढ़ा सकती है। यदि आप अपने वजन को मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं तो कैलोरी आपके लिए अच्छी नहीं है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए मूंगफली खाना हानिकारक हो सकता है।

मूंगफली सबसे आम एलर्जी में से एक है जो गंभीर, संभावित प्रतिक्रिया का कारण बन सकती है। यह आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का परिणाम है। जो मूंगफली के प्रोटीन को हानिकारक के रूप में पहचानती है। यह उसके लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। मूंगफली से एलर्जी के कारण नाक बहना, त्वचा की प्रतिक्रियाएं जैसे खुजली, पित्ती, लालिमा या सूजन, मुंह में झुनझुनी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Related News