बेर देखने में एक छोटा फल होता है लेकिन इसके सेवन करने से कई बड़े-बड़े फायदे मिलता है। बेर का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस छोटे से दिखाई देने वाले फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं बेर का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में -


* बेर का सेवन करने से मिलने वाले फायदे -

1. जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें बेर का सेवन जरूर करना चाहिए यह छोटा सा दिखने वाला फल खाने में कितना टेस्टी होता है इसमें कैलोरी उतनी ही कम पाई जाती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और हमारा वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

2. बेर का सेवन करने से हमारी हड्डियों और दातों को मजबूती मिलती है। क्योंकि बेर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें फास्फोरस भी मौजूद होता है। और यह दोनों ही पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होते है।।

3. बेर का सेवन हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हमारी त्वचा में चमक आने लगती है। कई लोग एंटी एजिंग प्रोडक्ट के लिए हजारों रुपए खर्च करते हैं ऐसे लोगों को बेर का सेवा करना चाहिए।

4. बेर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे हमारा शरीर कई तरह के संक्रमण से बचा रहता है और इस में पाए जाने वाला विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर होता है।

5. बेर का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को खतरे को भी कम किया जा सकता है क्योंकि बेर का सेवन करने से ये हमारे शरीर में कैंसर सेल्स को पैदा होने से रोकता है।

6. बेर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे लीवर की कार्य प्रक्रिया को बेहतर बनाने में कारगर होते हैं और इसका सेवन करने से इस अंग से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Related News