प्याज का इस्तेमाल आज तक आपने एक सब्जी के रूप में किया होगा। ये बेहद ही फायदेमंद होता है। लेकिन आपके स्किन के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्याज के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। प्याज में विटामिन A, विटामिन C और कई पोषक तत्व होते हैं जो स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको प्याज के उपयोग का तरीका बताने वाले हैं, जिनकी मदद से चेहरे के दाग-धब्बे और मुहांसों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

मुहांसे दूर करने के लिए

मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर लें और फिर इसमें बराबर मात्रा में शहद और ताजा नींबू का रस मिलाएं। इसे उस हिस्से पर लगाएं जहाँ मुहांसे हैं। इसके बाद 1 या 2 मिनट के लिए धीरे-धीरे मालिश कीजिए और फिर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दीजिए। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा


एक प्याज के छोटे टुकड़े काट लीजिए और इसका रस निकालने के लिए उसको पीस लें। इसके बाद आपको इसमें 2 ओटमील लेकर इसे बारीक़ पीस लेना है। इसके बाद आपको इसमें एक चम्मच ताजा दही और ओटमील पाउडर मिलाना है। इसका फेसपैक बना कर तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज कीजिए। फिर इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।

ग्लोइंग स्किन के लिए


एलोवेरा जेल में प्याज की कुछ बूंदे मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें और पूरे चेहरे और गर्दन पर इसको लगाकर 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज कीजिए। इसके बाद 15-20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दीजिए। फिर इसे पानी से धो लें। अगर आप हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करते हैं तो उससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

Related News