लगभग सभी सिनेप्रेमी फिल्मों में विशालकाय एनाकोंडा देख चुके होंगे। लेकिन आज हम इस स्टोरी में ऐसे विशालकाय सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी भी तरह से एनाकोंडा से कम नहीं हैं। शायद इन्हें हम दुनिया के सबसे बड़े सांप कह सकते हैं। ये विशालकाय सांप इंसान को चंद मिनटों में ही जिंदा निगल सकते हैं। बिल्कुल डरावना और खौफनाक दिखने वाला यह जीव अपने आप में रूह कंपाने देने वाला एक प्राणी है।

33 फीट का एनाकोंडा

उत्तरी ब्राजील में एक खुदाई के दौरान निर्माण स्थल पर श्रमिकों ने इस विशाल एनाकोंडा को देखा। यह विशालकाय सांप करीब 33 फीट (करीब 10 मीटर) लंबा था। इसका वजन 400 किलोग्राम था।

ब्राज़ील नदी में दिखा था एनाकोंडा

मछुआरों ने ब्राजील नदी में एक विशालकाय सांप को एक नाव के आसपास तैरते हुए पाया था। मछुआरों ने इस विशालकाय सांप की वीडियो भी बना ली थी। बिना लाइसेंस के वन्यजीवों का पीछा करने के आरोप में अदालत ने इन मछुआरों की कड़ी फटकार लगाई थी।

नबाउ

माना जाता है कि नबाउ एक 100 फीट लंबा सांप है। इसका मुंह बिल्कुल ड्रैगन की तरह दिखता है। ये बाबुल नदी के किनारे पाए जाते हैं। बचाव दल के एक हेलीकॉप्टर ने एक बार नदी के किनारे तैरने वाले इस जीव की तस्वीर खींची थी। बाद में इस तस्वीर को लेकर बहुत बहस हुई थी कि यह तस्वीर असली है अथवा नकली।

पेनांग द्वीप का अजगर

अप्रैल, 2016 में पेनांग द्वीप में विशालकाय अजगर को निर्माण स्थल पास पकड़ा गया था। इसका वजन कुल 250 किलो ग्राम था।

Related News