Holi Special2019 ; रंगों के त्योहार होली पुरे देश में बड़े धूम - धाम से मनाई जाती है। फाल्गुन महीने के शुरू होते ही चारों ओर होली का अलग ही उलास लोगों में देखने को मिलता है। होली का इंतजार बच्चे , युवा - बुजुर्ग सभी को रहता है। होली के त्यौहार पर रंगों का भी अलग ही महत्त्व माना जाता है।
इन दिनों रंगों का एक अलग ही मज़ा है। लेकिन आज कल मार्केट में नकली , केमिकल वाले रंगों से हमारी स्किन खराब हो जाती है। कई बार ऐसे रंगों से हमारी सेहत और स्किन पर बुरा असर पड़ता है।
ऐसे में हम बहुत सर्च करते है कि कहीं से हमे कोई अच्छे रंग या कोई तरीका पता चल जाए जिससे की हम पता लगा सके। कैसे असली और नकली रंगों की पह्चान की जा सकती है। कई लोग को खराब रंगों के कारण होली नहीं खेल पाते है। ऐसे में आज हम आपको ये जानकारी दे रहे है कि हम कैसे नकली रंग का पता लगा सकते है।

ऐसे करें पहचान -
अपने होली के त्यौहार को खास बनाने के लिए आपको नकली और केमिकल वाले रंगों से होली खेलने की जरुरत नहीं पड़ेगीं। क्योंकि नकली और केमिकल वाले रंगों का पहचान करना बहुत आसान है। आज कल मार्केट में लोग ऑर्गेनिक रंगों को खरीद कर घर ले आते है। लेकिन कई बार इन रंगों के ऊपर इको-फ्रेंडली, नेचुरल या ऑर्गेनिक लेबल लगा होने पर भी ये नेचुरल या ऑर्गेनिक नहीं होते है। फर्जी लेबल वाले रंगों के उत्पादों से बचें।
- रंग को खरीदते समय ध्यान रखें कि रंग में से किसी तरह के केमिकल या पेट्रोल की सुगंध नहीं आ रही हो।

- खरीदते समय ध्यान रखें कि पानी में घोल कर देखें अगर रंग पानी में नहीं घुलता तो समझ जाए इसमें केमिकल मिला है।
- नेचुरल रंग में चमक नहीं होती इसके साथ ही यह डार्क शेड रंग को ना चुने।
- आप घर में आसानी से नेचुरल रंग बना सकते है। इसके लिए बेसन और हल्दी को मिलाकर पीला रंग तैयार किया जा सकता है। यह आपकी स्किन के लिए हेल्दी और अच्छा रहता है।

Related News