इंटरनेट डेस्क।
रंगों का दो दिवसीय त्योहार होली कल से देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। आज हम आपको होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण के साथ भद्रा का साया रहेगा।

धार्मिक मत के अनुसार, भद्राकाल को शुभ समय नहीं माना जाता है। इस दौरान लोग पूजा और शुभ कार्य नहीं करते हैं। खबरों के अनुसार, रविवार को सुबह 09.54 से भद्रा की शुरुआत होगी, जिसका समापन रात्रि 11.13 मिनट पर होगा। इसी कारण इस बार रात को होलिका दहन किया जाएगा।

रविवार को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11.14 मिनट से लेकर देर रात्रि को 12.20 मिनट तक रहेगा। सोमवार को धुलंडी मनाई जाएगी। इस दिन लोग रंगों से होली खेलते हैं। दो दिन तक लोगों को मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। इस त्योहार पर देशभर में अलग ही रौनक रहती है।

PC: indiatv

Related News